फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers engaged in the success of Constitution Pride campaign

Sonebhadra News: संविधान गौरव अभियान की सफलता में जुटें कार्यकर्ता

Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in the success of Constitution Pride campaign
ओबरा/सलखन/चुर्क/दुद्धी। भाजपा के 11 से 25 जनवरी तक चलने वाले संविधान गौरव अभियान की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों में कार्यशाला की गई।
विज्ञापन

ओबरा स्थित बीएमएस कार्यालय में मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला के मुख्य अतिथि ओबरा मंडल प्रभारी संतोष शुक्ला रहे। नगर पंचायत चोपन के एक लॉज में हुई बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय केशरी ने की। इस मौके पर अमरेश चेरो, सुनील सिंह, विकास चौबे, प्रदीप जायसवाल, शबनम मिश्रा, सोनी आदि उपस्थित रहे। चुर्क मंडल में मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहब के जीवन पर चर्चा की। भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों एवं जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अरुण सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र पांडेय, जयराम वर्मा रहे। दुद्धी स्थित एक धर्मशाला में हुई कार्यशाला के मुख्य अतिथि सतीश श्रीवास्तव और दुद्धी मंडल प्रभारी रामसुंदर निषाद ने अभियान पर चर्चा की। नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, रामेश्वर राय, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, मनोज सिंह बबलू रहे। संचालन मंडल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed