फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers celebrated Hindu New Year by lighting 2083 lamps.

Sonebhadra News: 2083 दीप जलाकर कार्यकर्ताओं ने मनाया हिंदू नववर्ष

Thu, 19 Mar 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Workers celebrated Hindu New Year by lighting 2083 lamps.
हिन्दू नव नर्ष के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज ​स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में दीपदान करते विहिप के पदा​
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद की ओर से बृहस्पतिवार की देर शाम 2083 दीपोें से नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 लिखकर हिंदू नव वर्ष की बधाई दी गई। वही संगठन के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने जयश्री राम जय हनुमान के नारे लगाए। विहिप के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार हमारा नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है। इसी दिन से हमारे सभी त्योहार और मांगलिक कार्य शुरू होते है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है व हम निरंतर अपनी संस्कृति व संस्कारों के प्रति सजग रह कर कार्य करते रहेंगे। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर सत्यप्रताप सिंह, मिठाई लाल सोनी, आनंद नारायण, देवानंद मिश्रा, अजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, शिवम मिश्रा संतोष पांडेय, शिवम प्रतीक, राहुल सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed