फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers' anger is not met on wages

मजदूरी न मिलने पर श्रमिकों का फूटा गुस्सा

Wed, 26 Dec 2018 11:59 PM IST
sonbhadra news Published by: मनदीप श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के बेलगड़ी गांव में वन विभाग काम करवाकर श्रमिकों का मेहनताना नहीं दे रहा है। इससे नाराज श्रमिकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मजदूरी दिलाने के लिए डीएम दफ्तर में उनके नाम संबोधित पत्रक सौंपा। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने एसडीम शादाब असलम को मामले की जांच कर श्रमिकों की शिकायत सही मिलने पर उनका मेहनताना दिलाते हुए संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की दोपहर बाद जिले से सटे मध्य प्रदेश के सहडोल जिले के पुड़िया और उमरिया जिले के धनवारी गांव से 20-25 श्रमिक बकाया मजदूरी देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन अवकाश होने से श्रमिकों की अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी। कड़ाके की ठंड में श्रमिकों ने रात कलेक्ट्रेट परिसर में ही गुजारी। बुधवार को श्रमिकों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मांगपत्र सौंपा। श्रमिक छोटेलाल, सूरज और मनमोहन ने कहा कि वन विभाग ने बेलगड़ी में पौधों को लगवाने के लिए गड्ढे की खुदाई करवाया है। वनकर्मी उन लोगों से करीब 20 दिन काम कराने के बाद भी मेहनताना नहीं दे रहे। कहा कि मजदूरी न मिलने से कई श्रमिक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। कई बार संबंधितों से मजदूरी देने की मांग की गई, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। विवश होकर श्रमिकों को मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है। शिकायती पत्र देने में दीपक, विनोद, सुरेंद्र, शीला, प्रभा, उत्तम, सावित्री आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed