फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worker in the railway staff bogie car fell and injured

रेलवे की स्टाफ बोगी कार में सवार मजदूर गिरकर जख्मी

Wed, 14 Jul 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Worker in the railway staff bogie car fell and injured
रेलवे की स्टाफ बोगी कार में सवार मजदूर बुधवार को विंढमगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जख्मी होकर गिर पड़ा। प्लेटफार्म से टकराकर उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। घायल मजदूर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के चोरवाडिह गांव निवासी कृपासिंधु द्विवेदी (55) मजदूरी करता है। रेलकर्मियों के आने-जाने के लिए संचालित रेलवे की दो बोगी वाली स्टाफ कार में वह सवार था। सुबह रेणुकूट से झारखंड की ओर जाते समय रेलवे की स्टाफ कार विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन का प्लेटफार्म पार करते हुए ट्रेन आगे बढ़ी तभी उस पर सवार कृपासिंधु नीचे गिर गया। उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हुए थे। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। विंढमगंज स्टेशन अधीक्षक एसएन विश्वकर्मा ने बताया कि रेलवे की दो बोगी रोजाना रेलव कर्मियों को लाने और वापस घर पहुंचाने के लिए संचालित होती है। इसी पर कृृपासिंधु भी सवार था। वह गेट के पास पैर लटकाकर बैठा रहा होगा। प्लेटफार्म ऊंचा होने का आभास न होने से उसका पैर प्लेटफार्म से टकरा गया। प्लेटफार्म व बोगी के बीच फंसकर पैर करीब डेढ़ सौ मीटर तक घिसटते रहे। इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed