फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worker died due to unknown vehicle hit

अज्ञात वाहन के धक्के से श्रमिक की मौत

Fri, 26 Feb 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Worker died due to unknown vehicle hit
बभनी। वाराणसी-अंबिकापुर मार्ग स्थित आसनडीह पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन

सुखराज (50) पुत्र विश्वनाथ निवासी इकदीरी मजदूरी करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था। रात में पल्लेदारी करके अपने घर लौट रहा था। जैसे ही आसनडीह पुलिया के पास पहुंचा किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह आने जाने वालों ने सड़क पर कुचला शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना घरवालों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। मृतक के छोटे पुत्र संदीप कुमार ने शव देखते ही पहचान कर लिया। उधर, पत्नी सुनीता भी मौके पर पहुंच गई और उसका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed