फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work will be done in the interest of village heads, Jai Pratap becomes block president of village head organization

ग्राम प्रधानों के हित में किया जाएगा कार्य, जय प्रताप बने ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष

Wed, 09 Jun 2021 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Work will be done in the interest of village heads, Jai Pratap becomes block president of village head organization
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक मुख्यालय सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की घोरावल ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे पेढ़ ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष सिंह पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव इस बैठक में किया गया। इस पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार थे। महांव ग्राम पंचायत के प्रधान जय प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, देवगढ़ के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह एवं सिरसाई की ग्राम प्रधान ममता सिंह। एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारण पर्ची डालकर मतदान कराया गया। इसमें जयप्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह 55 वोट पाकर जीत दर्ज की। वहीं जबकि वीरेंद्र सिंह को 24 वोट मिले और ममता सिंह को मात्र एक वोट मिला। जय प्रताप सिंह ने कहा कि वह ग्राम प्रधानों के हित के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर सियाराम यादव, कुंजबिहारी बैसवार, कृष्णकांत दुबे, सुदामा प्रसाद, राघव, अवधेश, संतोष बैसवार, राजेंद्र तिवारी, गोविंद सिंह, रामकृपाल पाल, विजय यादव, धनराजी देवी, भान सिंह, रत्नेश पटेल आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed