फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work to make communicable disease control campaign successful

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए करें कार्य

Thu, 18 Feb 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Work to make communicable disease control campaign successful
सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रथम संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक ली। एक मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा उनका त्वरित और सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से हैं। वर्ष-2021 में संचारी रोगों के रोकथाम और प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जाना है, जो एक मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। अब ब्लॉक स्तरीय बैठक होगी। ब्लाक स्तर पर नोडल अध्यापकों के संवेदीकरण का काम 25 फरवरी तक पूरा किया जायेगा। स्थानीय निकायों व ब्लाक स्तरों पर भी 25 फरवरी तक संवेदीकरण का कार्य किया जायेगा। एक से आठ मार्च तक ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों पर आशा एवं एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संवेदीकरण होगा। डीएम ने सभी विभागों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण को कामयाब बनाने की नसीहत दी। कहा कि बेहतर कार्ययोजनाएं बनाकर 23 फरवरी तक नोडल विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को उपलब्ध करा दिया जाय। कार्यों की मानीटरिंग के पारदर्शी सिस्टम के लिए गूगलशीट बनायी जाय। कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाय। अभियान के दौरान आयुष्मान भारत के गोल्डेन कार्डों की संख्या बढ़ायी जाए। क्षेत्रीय भ्रमण व मुआयना के दौरान आंगनबाड़ी व आशा को आयुष्मान भारत के बारे में पूरी जानकारी न होने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी। बैठक में सीएमओ डॉ. नेम सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. सलिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

732 अध्यापकों को बनाया जाएगा ब्रांड अंबेसडर
सोनभद्र। स्कूल, स्वास्थ्य कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित करने क लिए जिले के 732 अध्यापकों को ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा। डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्कूलों से एक पुरुष व एक महिला का नाम प्रशिक्षण के लिए प्राप्त किया जाए। चयनित स्कूलों के प्रशिक्षित शिक्षक ब्रांड अंबेसडर के रूप में बच्चों को जागरूक करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें। स्कूलों में बच्चों को नियमित रूप से आयरन की गोली और जरूरत के मुताबिक कीड़े मारने की गोली एल्बेण्डाजॉल भी दिया जाय। बच्चों में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए प्रार्थना सभा के समय पर्याप्त जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed