फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work in coordination in the field of education and health

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समन्वय बनाकर करें काम

Tue, 12 Apr 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Work in coordination in the field of education and health
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव संतोष कुमार यादव। - फोटो : SONBHADRA
भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय से नामित अतिरिक्त सचिव संतोष कुमार यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और कौशल विकास मिशन से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की। अब तक की प्रगति जानी। खामियों को सुुुधार कर योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने केंद्र सरकार से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बिंदुवार बताया। अतिरिक्त सचिव कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि क्षेत्रों में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कराकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि डीआईओएस, बीएसए और कौशल विकास मिशन के अफसर आपस में समन्वय स्थापित कर जिले में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही युुवाओं के कौशल निखारने पर जोर दें। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ें और रोजगार दिलाने में मदद करें। स्कूलों में पेयजल की समस्या समाप्त करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाए। बीएसए को निर्देशित किया कि ग्राम सभा के स्कूल, पंचायत घरों में आम बोल-चाल की भाषा में विभिन्न कक्षाओं के शिक्षण स्तर जांचने वाली बातें अंकित कराया जाय। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, पेयजल आदि योजनाओं में बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम चंद्र विजय सिंह ने निर्देशों का पालन कराने का भरोसा दिया। बैठक में डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, डीपीओ अजीत सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed