फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work Completed on Two More Old Bridges on the Chopan-Chunar Rail Section

Sonebhadra News: चोपन-चुनार रेल खंड के दो और पुराने पुलों का काम पूरा

Thu, 26 Mar 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Work Completed on Two More Old Bridges on the Chopan-Chunar Rail Section
सरसो ग्राम-सक्तेशगढ़ स्टेशन के बीच रेलवे पुल का चल रहे मरम्मत कार्य का दृष्य। स्रोत रेलवे विभाग
सोनभद्र। चोपन-चुनार रेलमार्ग पर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की तरफ से पुलों के कायाकल्प काम तेजी से कराया जा रहा है। रेलवे ने बृहस्पतिवार को आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए चोपन-चुनार रेल खंड पर स्थित ब्रिज संख्या 46 और 48 का नवीनीकरण कार्य पूरा किया। ये दोनों पुल सरसों ग्राम-सक्तेशगढ़ स्टेशन के बीच स्थित है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 1953 में बने ये दोनों स्टील गर्डर पुल जर्जर स्थिति में पहुंच चुके थे और संरक्षा कारणों से इन पर ट्रेनों की 30 किमी प्रति घंटा की गति सीमा लागू थी। अब पुराने गर्डर्स को हटाकर 25 टन क्षमता वाले आधुनिक वेल्डेड स्टील प्लेट गर्डर और एच-बीम स्टील स्लीपर लगाए गए हैं। साथ ही खंभों की कंक्रीट जैकेटिंग कर मजबूती बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि ब्रिज संख्या 48 का कार्य 12 मार्च से 20 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाकर रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। जबकि ब्रिज संख्या 46 का नवीनीकरण फरवरी में ही संपन्न हो गया था। इन कार्यों के बाद दोनों पुलों से गति प्रतिबंध हट जाएगा, जिससे ट्रेनों की रफ्तार और समयपालन में सुधार होगा तथा भारी मालगाड़ियों का संचालन भी सुगम होगा। इसके साथ ही प्रयागराज मंडल अब पूरी तरह ओआरएन-2 श्रेणी से मुक्त हो गया है। इस उपलब्धि के लिए महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इंजीनियरों और कर्मचारियों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed