फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work boycott demonstration boycott warning up to 10

कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन, 10 तक बहिष्कार की चेतावनी

Thu, 08 Oct 2020 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Work boycott demonstration boycott warning up to 10
घोरावल। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने शाहगंज में बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में सचिवों को नियमित वेतन भुगतान, कर्मचारियों पर हुए एफआईआर वापस लेने, पाश मशीन पर कृषकों का विवरण दर्ज कराने, पीसीएफ से समितियों के बकाए कमीशन का भुगतान कराने आदि की मांगें शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। इससे पहले कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के साथ ही नारे लगाते हुए शाहगंज में हनुमान जी के मंदिर परिसर में उपस्थित हुए। यहां आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। संचालन संगठन के तहसील प्रभारी सर्वेश शुक्ला ने किया। बैठक में संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार शुक्ल, राहुल सिंह, घनश्याम सिंह, कमलेश शर्मा, कौशल नारायण, राजन, पूजा सिंह, विंध्याचल, सुभाष सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवनाथ, रघुनाथ प्रसाद, विकास कुमार, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed