फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women will travel for free for two days in buses

बसों में दो दिन तक मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं

Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women will travel for free for two days in buses
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर इस बार महिलाएं रोडवेज की बसों में दो दिनों तक मुफ्त सफर कर पाएंगी। दस अगस्त की रात 12 बजे से उन्हें यह सुविधा मिलनी शुरू होगी। बारह अगस्त की रात 12 बजे तक वह इसका लाभ उठा पाएंगे। रक्षाबंधन के मुहूर्त को लेकर असमंजस को देखते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दो दिन मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। सभी महिला यात्रियों को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज डिपो अतिरिक्त बसों का संचालन की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर प्रतिवर्ष सरकार महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देती है। इस बार रक्षाबंधन को लेकर ऊहापोह है। पूर्णिमा तिथि पर 11 अगस्त को सुबह से ही भद्रा होने के कारण कई स्थानों पर 12 अगस्त को बहनें राखी बाधेंगी। दो दिनों तक त्योहार के मद्देनजर इस बार सरकार ने दोनों दिनों रोडवेज बसों में महिलाओं केे मुफ्त सफर कराने का निर्णय लिया है। सोनभद्र डिपो में कुल 60 बसें हैं। इसमें कई बसें खराबी के कारण डिपो परिसर में ही खड़ी हैं। रक्षाबंधन के मद्देनजर अधिकाधिक बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी है, ताकि महिलाओं को यात्रा में कोई असुविधा न हो। वाराणसी-शक्तिनगर और मिर्जापुर, प्रयागराज रूट के अलावा त्योहार पर दुद्धी, विंढमगंज, रामगढ़, ओबरा सहित अन्य ग्रामीण रूटों पर भी बसों का संचालन सुनिश्चित करने की योजना बन रही है। चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की जाएगी। रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सीपी वर्मा ने बताया कि इस बार शासन ने दो दिनों तक निशुल्क यात्रा की सुविधा महिलाओं के लिए दी है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिले, इसके लिए रुपरेखा तैयार की जा रही है। सभी रूटों पर बस उतारी जाएंगी, जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed