फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women will receive 40,000 annually if the SP government comes to power: Dharmendra Yadav

सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे 40 हजार : धर्मेंद्र यादव

Wed, 02 Sep 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Women will receive 40,000 annually if the SP government comes to power: Dharmendra Yadav
मुबारकपुर विस में विकास कार्यो का लोकार्पण करते सांसद धर्मेंद्र यादव। संवाद
मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का बुधवार को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। इस दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आरक्षण का हक छीना जा रहा है और पीडीए वर्ग के लोगों को पीछे किया जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये देने का वादा किया। कहा कि चीनी की कीमत बढ़ गई, लेकिन गन्ने के मूल्य में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। उन्होंने सठियांव चीनी मिल का जिक्र करते हुए कहा कि इसके शिलान्यास और उद्घाटन के समय उन्हें नेताजी के साथ आने का अवसर मिला था। यह चीनी मिल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन भाजपा नेताओं को इससे परेशानी है। विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि मुबारकपुर की धरती उनकी कर्मभूमि है और यहां की जनता देवतुल्य है। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, रामदुलारे राजभर, विधायक संग्राम यादव, बेचई सरोज, नफीस अहमद, पूजा सरोज, एचएन पटेल, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, कमला प्रसाद यादव, राकेश उर्फ गुड्डू, आशा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शोभनाथ यादव और संचालन बहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed