फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women will have to be aware of their rights

महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति होगा होगा जागरूक

Fri, 27 May 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Women will have to be aware of their rights
चुर्क पुलिस लाइन में 1090 महिला जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिं - फोटो : SONBHADRA
मिशन शक्ति के तहत सरकार ने जिले में वीमेन पावर लाइन 1090 की वाहन को भेजकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को जिले के कई थाना क्षेत्रों में सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा/वीमेन पावर प्रचार-प्रसार किया गया। इसमें कई कॉलेजों की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राबर्ट्संगंज के बढ़ौली चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस न करें। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी 1090 के बारे में जागरूक किया गया है। महिला थाना प्रभारी संतू सरोज, ट्रैफिक एसआई सतेंद्र सिंह, लखनऊ से आई टीम के प्रभारी भूपेश अवस्थी, एंकर अमित शुक्ला, बलराज चक्रवर्ती, प्रांशु सिंह, विपिन सिंह, प्रमीला त्रिपाठी, अंशु अग्रहरि, रंजना पांडेय, सरोज केशरी, सीमा दूबे आदि मौजूद रही। उधर ओबरा में शुक्रवार को सुभाष तिराहे निकट हनुमान मंदिर पर एक गोष्ठी हुई जिसमें लखनऊ से आई हुई महिला हेल्प डेस्क लाइन 1090 की टीम ने महिलाओं को समाज के प्रति जागरूक किया। ओबरा थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने सभी महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क लाइन का कार्ड भी वितरित किया। उन्होंने अपने सहयोगी एसएचओ महिला संतु सरोज, एसआई श्रीराम यादव, अंजली तिवारी, लक्ष्मी देवी, सीमा दीक्षित और रुचि सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं डाला में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए चौकी क्षेत्र के सेक्टर सी मोड़ हनुमान मंदिर परिसर पर शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि जब तक महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन पर काम नहीं होगा उनका संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। इसके लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है।

राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर 1090 महिला जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते सीओ राजकुमार तिवारी।

राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर 1090 महिला जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते सीओ राजकुमार तिवारी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed