फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women were made aware about health

Sonebhadra News: महिलाओें को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Thu, 15 May 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware about health
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस की कोच दीपा मेहता की ओर से हेल्थ सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लखनऊ इंटरनेशनल हेल्थवेंलनेस की कोच जयंती सिंह ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खान-पान में कुछ बदलाव एवं समय का ध्यान रखते हुए पूरे परिवार को स्वस्थ रखा जा सकता है। भागदौड़ की जिंदगी में भले ही आज पुरुषों के पास समय नहीं है, लेकिन इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी अस्पतालों में जाना चाहिए। यहां सरकार की कई नई-नई योजनाओं की जानकारी मिल सकती है। महिलाओं के अस्वस्थता का प्रभाव बच्चों एवं परिवार पर पढ़ता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। नियमित योग व्यायाम से स्वस्थ रहा जा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने से वे अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं। सेमिनार में महिलाओं को पोषण, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी गई। इस मौके पर सुषमा शर्मा, रिंकी जालान,ज्योति मित्तल, चित्रा जालान, शालिनी केशरी, पूजा केशरी, प्रियंका, रितु, मंजू, प्रतिभा कानोडिया, श्रुति अग्रहरि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed