फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   women were honored

बेहतर काम करने वाली महिलाएं की गई सम्मानित

Sun, 22 Aug 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
women were honored
सोनभद्र। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तृतीय चरण में कलेक्ट्रेट परिसर के साथ ही जिले के सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

समारोह में सरकार की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सरकारी विभागों में महिलाओं को सरकारी नौकरी दिया जाना, 1090 वूमैन पावर लाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजाति शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपात कालीन सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 14567 एल्डर हेल्प लाइन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रदेश स्तरीय सजीव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों के साथ ही महिला उत्थान के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों, प्रबुद्धजनों ने सुना।
विज्ञापन

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और महिला उत्थान, नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-ंपत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय विभागों में काम करने, गैर राजकीय विभागों में काम करने वाली महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्थाओं, जागरूक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य रामशकल,दिनेश बियार, कुलदीप पटेल, प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी अजीत सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी, महिला सशक्तीकरण से जुड़ी प्रतिशील महिलाएं, महिला कल्याण विभाग के कार्मिकगण आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed