फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women wearing green clothes took out rally in Sonbhadra to protect environment

Sonbhadra News: पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ग्रीन कपड़े पहन महिलाओं ने निकाली रैली, दिया ये संदेश

Sun, 14 Jul 2024 12:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jul 2024 12:25 PM IST
सार

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ग्रीन कपड़े पहनकर महिलाओं ने रैली निकाली। विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने और पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। 

विज्ञापन
Women wearing green clothes took out rally in Sonbhadra to protect environment
महिलाओं ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में बेतहाशा गर्मी और बढ़ते प्रदूषण से जीवन की सुरक्षा के लिए रविवार को गर्ल्स ग्रीन ग्रुप ने रॉबर्ट्सगंज में जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने और पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। रैली में शामिल महिलाएं ग्रीन कपड़े पहने थीं और हाथों में आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तीयां भी लिए हुए थी।

विज्ञापन


महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं डॉ. वीणा सिंह ने कहा कि इस बार की गर्मी ने हमें सच में झकझोरा है। पेड़ों की कटाई तो खूब हो रही है, लेकिन उसके बदले उतने पौधे नहीं लग पा रहे और अगर लग भी रहे तो उनकी सुरक्षा नहीं हो पा रही है। इससे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जनजीवन असहज होता जा रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed