Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women sang Mangal Geet, makeup items were distributed as Prasad everyone danced in the devotional atmosphere

Sonbhadra :महिलाओं ने गाए मंगल गीत, प्रसाद में बांटी गई श्रृंगार सामग्री, भक्तिमय माहौल में सब झूमे

Thu, 26 Dec 2024 05:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 05:18 PM IST
सार

आरटीएस क्लब मैदान में रामचरितमानस का नवाह्न पाठ किया गया। जिसमें श्रीराम-सीता का विवाह हुआ और श्रद्धालुओं ने  फूल बरसाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
Women sang Mangal Geet, makeup items were distributed as Prasad everyone danced in the devotional atmosphere
कार्यक्रम में शामिल महिला भक्त - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे रामचरितमानस नवाह्न पाठ के तीसरे दिन मानस पंडाल में श्रीराम जानकी का विवाह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लेत चढ़ावत खैचत गाढै। काहू न लखा देख सब ठाढे।। तेहि छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा... इसी दोहे के साथ शिव का धनुष भंग हुआ और लोग विवाह उत्सव में डूब गए। माता जानकी और प्रभु श्रीराम ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाला। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। प्रसाद के रूप में श्रृंगार सामग्री वितरित की गई।

विज्ञापन


आचार्य सूर्य लाल मिश्र की देखरेख में राम विवाह की आकर्षक झांकी सजाई गई। लक्ष्मण-परशुराम संवाद और फिर अयोध्या से जनकपुरी के लिए बरात के प्रस्थान, स्वागत सहित अन्य प्रसंगों के संगीतमय वाचन से श्रद्धालु आनंदित हो गए। राजा जनक के रूप में विनय अग्रवाल और उनकी पत्नी ने सुनैना के रूप में श्रीराम के पाव पखारकर कन्यादान की रस्म को निभाया। राजा दशरथ के रूप में सत्यपाल जैन ने बरातियों का सत्कार किया। इससे पूर्व बुधवार की रात प्रवचन में कथा व्यास नीरज ने राम जन्म की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन


कहा कि नारद मुनि ने भगवान को श्राप दिया था। उसी श्राप के कारण भगवान का अवतार रावण के वध के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि रामजी के जन्म का कारण मनु और सतरूपा की तपस्या थी। इस अवसर पर समिति के महामंत्री सुशील पाठक, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, इंद्रदेव सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रवि अग्रवाल, बिरखा अग्रवाल, संगम गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, अजीत रावत, रवि जालान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed