फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women reached the tehsil, accusing the BLO of negligence

Sonebhadra News: तहसील पहुंची महिलाएं, बीएलओ पर लापरवाही का आरोप

Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Women reached the tehsil, accusing the BLO of negligence
नगर के वार्ड नंबर चार बियार टोला की कई महिलाएं बुधवार को तहसील पहुंचीं। एसडीएम से मिलकर एसआईआर के काम में बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना था कि वह लंबे समय से बीएलओ से संपर्क कर अपना फाॅर्म भरने के लिए कह रही थीं, लेकिन बीएलओ ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

एसडीएम निखिल यादव ने संबंधित बीएलओ को बुलाकर सभी का प्रपत्र चेक कराया। एसडीएम ने बताया कि बियार टोला कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र धनौरा व खजूरी गांव होने की वजह से असमंजस बना हुआ था। सभी महिलाओं को तहसील परिसर में बीएलओ से सभी चयनित नाम सूचीबद्ध दिखाया गया। सभी महिलाओं को संतुष्ट कर वापस भेज दिया गया है। वहीं कस्बा निवासी राहुल कुमार नितिन ने बीएलओ पर आरोप लगाया कि बीते 15 दिनों से बीएलओ को बुलाकर पत्नी चंचला गुप्ता का फार्म भरने की बात कह रहा, लेकिन बीएलओ वह नहीं सुन रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed