{"_id":"686ead8d5e84bbc5da08bf88","slug":"women-harassment-cases-should-be-heard-with-sensitivity-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131008-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: महिला उत्पीड़न के मामलों की संवेदनशील होकर करें सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: महिला उत्पीड़न के मामलों की संवेदनशील होकर करें सुनवाई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को राॅबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में महिला जनसुनवाई की। उन्होंने महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि किसी भी महिला के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न हो। कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जागरूकता चौपाल का भी आयोजन किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, कन्या सुमंगला योजना और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान जैसी योजनाएं प्रमुख हैं।
विज्ञापन
जागरूकता शिविर के दौरान गीता विश्वकर्मा ने गोद भराई और अन्नप्राशन की सांकेतिक रस्में पूरी कर लोगों को संदेश दिया कि बेटी का हर पड़ाव समाज के लिए महत्वपूर्ण है और महिलाओं की गरिमा का सम्मान होना चाहिए।
अंत में महिला आयोग की सदस्य ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आदि मौजूद रहे।