फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women gathered to get henna applied and shopping

Sonebhadra News: मेंहदी लगवाने और खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं

Thu, 05 Sep 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women gathered to get henna applied and shopping
सोनभद्र/अनपरा। अखंड सौभाग्य की कामना के साथ शुक्रवार को सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज व्रत करेंगी। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करके पति की लंबी आयु और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगी। शुक्रवार की भोर में गुप्त स्नान करके निराजल व्रत शुरू हो जाएगा। पूर्व संध्या पर महिलाएं बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी रहीं। रंग बिरंगी साड़ियों की खरीदारी की गई। हाथों पर मेहंदी लगवाते हुए भी महिलाओं को देखा गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राॅबर्ट्सगंज नगर में सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ की वजह से चहल पहल दिखी। दोपहर बाद महिलाओं की भीड़ ज्यादा निकली। पहली बार व्रत करने जा रहीं नवविवाहिता उत्साहित दिखीं। बाजार में पूजन सामग्री की दुकान से लेकर, कपड़ा, शृंगार, आभूषण, दर्जी के दुकानों पर महिलाओं की भीड़ काफी रहीं। आचार्य पंडित वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत का सनातन धर्म में खास महत्व है। बृहस्पतिवार को बाजार में पूजा सामग्री के साथ, शृंगार, मिठाई एवं आभूषण की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। देर शाम तक मेंहदी लगाने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। अनपरा बाजार के रानी अलंकार ज्वैलर्स की दुकान पर महिलाओं को निशुल्क मेंहदी लगाई गई। स्वर्णकार दीपक सर्राफ ने बताया कि तीज पर छूट के साथ नए डिजाइन के आभूषण उपलब्ध हैं। महिलाओं को मुफ्त मेंहदी लगाई जा रही है। इस दौरान रेडिमेड की दुकानों के साथ लेडिज दर्जी की दुकानों पर महिलाओं का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed