फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women danced in Teej festival

Sonebhadra News: तीज महोत्सव में थिरकीं महिलाएं

Sun, 20 Jul 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Women danced in Teej festival
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में नवीन मंडी स्थल के सामने स्थित लॉज में रविवार को महिलाओं ने धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा और राणी सती दादी भक्त मंडल की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। पारंपरिक गीत गाते हुए खूब थिरकीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी, विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ नमिता शरण, अध्यक्ष रितु जालान, अनिता थर्ड, सुषमा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। महिलाएं हरी साड़ी, चूड़ी और हरे शृंगार में सजधर पहुंचीं। आयो सावन..., सावन को आने दो... जैसे फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। गणेश वंदना, झूमर नृत्य, राजस्थानी नृत्य की महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुति दी। मारवाड़ी समाज की महिलाओं की ओर से विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाए गए थे। इससे महिलाओं ने मनपसंद सामान की खरीदारी की। पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति में तीज का विशेष महत्व है। यह त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों काे प्रदर्शित करता है। इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहना चाहिए। महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने और परंपराओं को जीवित रखने के लिए एक सुंदर अवसर समाज की ओर से प्रदान किया जा रहा है। मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष रितु जालान और अनिता थर्ड ने अतिथिओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर शीला जैन, उमा जैन, पूनम खेतान, दीप्ति केडिया, सुनीता सर्राफ आदि मौजूद रहीं। संचालन सुषमा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed