फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women burnt effigy of PM against the policies of the Center

केन्द्र की नीतियों के खिलाफ महिलाओं ने पीएम को पुतला फूंका

Thu, 04 Feb 2021 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Women burnt effigy of PM against the policies of the Center
अनपरा। किसान और मजदूर विरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा काशी मोड़ तिराहे पर जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री का प्रतीक पुतला फूंका गया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पदाधिकारी सावित्री देवी नीलम ने कहा कि जिस प्रकार से देश की जनता के साथ केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है उससे देश में भारी असंतोष व्याप्त है। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी व किसान विरोधी नीतियां देश को रसातल में ले जा रही है। बेलगाम महंगाई से जनता त्रस्त है। किसान परेशान है। मजदूर और नौजवान रोजगार के लिए दर-बदर भटक रहे है। इस दौरान महिलाओं ने पीएम का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। कलावती देवी, सुगनी, बसंती, शिव कुमारी, सुनैना, गीता, मीरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed