फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women became devotional in Gangaur procession

Sonebhadra News: गणगौर की शोभायात्रा में भक्तिमय हुईं महिलाएं

Sat, 21 Mar 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women became devotional in Gangaur procession
रॉबर्ट्सगंज मारवाड़ी युवा महिला मंच की ओर से गणगौर विसर्जन शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में शनिवार को मारवाड़ी युवा महिला मंच की ओर से गणगौर की विर्सजन शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मेन चौक स्थित शीतला माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ महिलाओं और युवतियां पारंपरिक गीतों पर नाचीं, गणगौर की प्रतिमाओं की पूजा कर शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन

पन्नूगंज रोड स्थित रामसरोवर तालाब पर महिलाएं और युवतियां पारंपरिक गीतों पर नाचते गाते-गणगौर की प्रतिमा का विसर्जन किया। राजस्थानी संस्कृति के इस पर्व पर परंपराओं का निर्वहन किया गया। रीतु जालान, अनिता थरड, मीरा जालान, पूनम ने पारंपरिक लोकगीत ल्यायोजी-ल्यायो ननद बाई का बीर समेत अन्य मारवाड़ी, राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया। मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष रीतु जालान और महामंत्री रंजना अग्रवाल, अनीता थरड ने बताया कि होली के दिन से ही महिलाएं रोजाना शिव-पार्वती स्वरूप गणगौर की प्रतिमाओं की आस्था के साथ पूजा कर रही थी। इस मौके पर मीरा जालान,रीतु जालान, अनिता थरड, दिप्ती केडिया, प्रतिभा कानोडिया, पूनम खेतान, अंकिता केजरीवाल आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed