फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's body found near house, suspicion of murder

Sonebhadra News: घर के पास मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found near house, suspicion of murder
ओबरा। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत अंतर्गत हरियरी टोला में घर से कुछ दूरी पर महिला का शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियरी टोला निवासी बाबूलाल चेरो बाहर रहकर रोजगार करता है। घर पर पत्नी सूजवंती देवी (40) अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार की सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे सूजवंती का शव पड़ा था। उसके सिर से खून निकल रहा था। चोट का निशान था। सूचना पर ग्रामीण और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम घर से लगभग चार सौ मीटर दूर स्थित एक दुकान पर सूजवंती को दो बार आते-जाते देखा गया था। इसके बाद अगले दिन उसका शव मिला है। सूजवंती के जेठ हरिकृष्ण ने बताया कि सिर पर चोट के निशान है। आशंका है कि हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बाबूलाल कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। उसे सूचना दी गई है। उसके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उधर, एएसपी कालू सिंह, चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी।

महिला का शव घर से कुछ दूरी पर संदेहास्पद हाल में मिला है। पति बाहर रहता है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। - कालू सिंह, एएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed