फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   woman who suffered burn injuries accused her in-laws of burning her in Sonbhadra

UP Crime: मैं बेड पर थी, ससुराल वालों ने मुझे जलाया... आग से झुलसी विवाहिता ने लगाया आरोप

Sat, 19 Apr 2025 06:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 19 Apr 2025 06:33 AM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में आग से झुलसी विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि ससुराल वालों ने उसे जलाया, हालांकिन परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय गैस से आग लगी थी।  

विज्ञापन
woman who suffered burn injuries accused her in-laws of burning her in Sonbhadra
आग से झुलसी विवाहिता अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में विवाहिता आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय गैस से आग लगी थी। हालांकि विवाहिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वाराणसी के सहिजनी गांव निवासी रूजबाना बेगम (23) की शादी करीब चार साल पूर्व शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी सनवर अली से हुई थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे रूजबाना संदिग्ध हाल में आग से झुलस गई। परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे पति सहित अन्य परिजनों का कहना था कि पीड़िता रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान आग लग गई। हालांकि करीब 70 फीसदी तक झुलसी पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


उसका कहना है कि वह अपने कमरे में बेड पर बैठी थी। उसका सिर नीचे की तरफ था। इसी दौरान कोई तरल पदार्थ पड़ने से उसका शरीर भीग गया, जिसके तुरंत बाद आग लग गई। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे बहुत प्रताड़ित करते हैं। गंभीर हाल में झुलसी विवाहिता ने कहा कि ससुराल वालों ने उसकी पूरी जिंदगी तबाह कर दी। उसे बार-बार जलाने की धमकी दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि किसी से शिकायत करने पर उसके बच्चों को भी मारने की धमकी दी जा रही है। स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पीड़िता की भाभी ने भी उसे अक्सर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

तुमको फूंक देंगे छह माह में छूट जाएंगे
इलाज के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वाले अक्सर उसे धमकी देते थे कि तुमको फूंक देंगे। छह महीने के बाद जेल से चले आएंगे। पीड़िता ने कहा कि वह रसोई घर में नहीं थी। पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार घर छोड़ने की धमकी दी जा रही थी। ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे। कहते थे कि उसे यहां रहने नहीं दिया जाएगा। उससे खुद से आग न लगाने की बात कही है। वहीं रसोई घर में होने और गैस से आग की कहानी को भी झुठला दिया है।

क्या बोली पुलिस
मामले में किसी प्रकार से कोई सूचना या फिर शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जानकारी लेकर कार्रवाई में जुटी है। तहरीर के आधार पर छानबीन की जाएगी। -आरएस शर्मा, प्रभारी थानाध्यक्ष, शाहगंज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed