फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman standing in front of the house was trampled by an uncontrollable car, death

घर के सामने खड़ी महिला को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत

Thu, 13 Oct 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman standing in front of the house was trampled by an uncontrollable car, death
वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर चोपन थाना अंतर्गत करगरा मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की चपेट में आने से घर के बाहर खड़ी महिला की मौत हो गई। कार सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मारकुंडी निवासी हंसराज की पत्नी अंशु (45) बुधवार की सुबह घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान चोपन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर महिला को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलट गई। आसपास के लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। महिला और कार सवारों को बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कार सवार दोनों घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ले जाया गया। चोपन एसओ लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि कार वाराणसी की ओर जा रही थी। घायल महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed