फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman sitting on a culvert with her husband fell down, died

Sonebhadra News: पति के साथ पुलिया पर बैठी महिला नीचे गिरी, मौत

Thu, 05 Oct 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman sitting on a culvert with her husband fell down, died
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के करसोता गांव में बुधवार की शाम पुलिया के नीचे पानी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरौधी गांव निवासी सुखदेव ने बृहस्पतिवार को सूचना दी कि उसका पुत्र रामबली और बहू राधिका (42) बुधवार को किसी काम से फुलवारी गांव गए थे। देर शाम घर लौटते समय दोनों करसोता गांव में पुलिया पर बैठ गए। इसी दौरान राधिका पुलिया के नीचे पानी में गिर गई।
विज्ञापन

पति रामबली ने शोर मचाया तो मौके पर आस पास के लोग पहुंचे। कुछ लोग पानी में उतरे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में एसआई रामअवध ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed