फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's body found hanging from tree in suspicious condition

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

Thu, 10 Jun 2021 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from tree in suspicious condition
ओबरा थाना क्षेत्र के कुरकुटिया गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में विवाहिता गुमनिया (20) की मौत हो गई। विवाहिता का शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं विवाहिता के मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ओबरा थाना क्षेत्र के दुरूह गांव कुरकुटिया में विवाहिता गुमनिया का शव उसके घर से कुछ दूूरी पर स्थित एक पलाश के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। मृतका के पति प्रभु का कहना था कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed