{"_id":"6696cbda32f2211bdf0a5d44","slug":"woman-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-one-injured-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-115581-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, एक घायल
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली अंतर्गत हिंदुआरी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा व्यक्ति घायल हो गया। बाइक सवार अस्पताल में महिला का शव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
बाइक सवार महिला-पुरुष रॉबर्ट्सगंज की तरफ आ रहे थे। हिंदुआरी के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हुए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
दूसरे घायल की पहचान रामपुर बरकोनिया के सोढ़ा गांव निवासी रामविलास (54) के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद वह अस्पताल से चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि महिला के पहचान की कोशिश की जा रही है।