फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman returning after depositing children's died

Sonebhadra News: बच्चों की फीस जमा कर लौट रही महिला की टेंपो से गिरकर मौत

Thu, 17 Aug 2023 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Woman returning after depositing children's died
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा पुलिया के पास बृहस्पतिवार को टेंपो से गिरकर महिला की मौत हो गई। बच्चों की फीस जमा कर स्कूल से घर लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कोहरथा गांव के जमुआ टोला निवासी सावित्री (30) पत्नी महेंद्र मौर्या अपने बच्चों की फीस जमा करने बृहस्पतिवार दोपहर गीतांजलि पब्लिक स्कूल भरौली गई थी। वहां से घर लौटते समय वह टेंपो पर सवार हुई। रास्ते में कोहरथा पुलिया के पास अचानक टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में चोट आई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed