फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ??????Woman injured in crocodile attack dies

मगरमच्छ के हमले में घायल महिला की मौत

Sat, 03 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
??????Woman injured in crocodile attack dies
कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां ग्राम पंचायत के मरनी टोला में मगरमच्छ के हमले से घायल वृद्धा की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उधर बंधी में मगरमच्छ की पुष्टि के बाद लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

मूर्तियां ग्राम पंचायत के मरनी टोला निवासी चमेलिया देवी (65) शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए गांव में ही बंधी के किनारे गई थी। वहां अचानक बंधी से निकले मगरमच्छ ने वृद्धा पर हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वृद्धा के पुत्र कमलेश ने पानी में उतरकर महिला को किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकाला। वृद्धा को घोराचल सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मगरमच्छ पहले भी ले चुका है कई जानें
तहसील क्षेत्र के कई गांवों के तालाबों में मगरमच्छों ने डेरा जमा रखा है। परसौना, तेंदुहार, तेंदुआ, पड़वनिया, भरौली, ढेढ़ी आदि गांवों में तालाबों में रहने वाले मगरमच्छों के हमले में एक युवती की मौत और कई लोग जख्मी हो चुके हैं। आए दिन तालाब किनारे पानी पीने के लिए जाने वाले पशुओं को मगरमच्छ अपना निवाला बना चुके हैं। नौ अप्रैल 2021 को बैजनाथ गांव निवासी सन्नू पाल उम्र (60) पुत्र गब्बू भेड़ चराने जंगल की तरफ गया था। बेलन नदी पर स्थित रिट्ठी बांध के जलाशय में भेड़ों को पानी पिलाने के दौरान अचानक पानी से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। बीते वर्ष 29 सितंबर 2020 को पड़वनिया गांव में संजू (20) पुत्री रामविलास कोल सुबह करीब शौच करने के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर गांव में ही एक तालाब के किनारे गई थी। तालाब किनारे नित्यक्रिया के दौरान तालाब में मौजूद एक मगरमच्छ अचानक पानी के बाहर निकला और झपट्टा मारकर संजू को तालाब में खींच लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दो वर्ष पूर्व तेंदुहार निवासी अमृतलाल यादव (45) पर गांव के ही तालाब किनारे शौच करते समय मगरमच्छ ने हमला कर दिया और पानी में खींचकर ले जाने लगा। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उसे मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। अमृतलाल का लंबे समय तक इलाज चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed