{"_id":"6781ed59cd6647599c03922d","slug":"woman-injured-by-male-friends-beating-dies-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-122933-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पुरुष मित्र की पिटाई से घायल महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पुरुष मित्र की पिटाई से घायल महिला की माैत
विज्ञापन
ओबरा। तीन जनवरी को पुरुष मित्र की पिटाई से गंभीर रूप से घायल खैरटिया निवासी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक खैरटिया निवासी गीता देवी की गांव के ही युवक कनवा के साथ मित्रता थी। तीन जनवरी की सुबह गीता और कनवा पिकनिक मनाने के इरादे से रेणुका नदी छठ घाट गए हुए थे। घर लौटते समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि कनवा ने गीता की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे गीता के परिजनों ने उसे परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर ओबरा थाने पहुंचे। महिला के भाई उपेंद्र सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया।

रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद
विज्ञापन