फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman injured by bike accident

बाइक के धक्के से घायल महिला की मौत

Sat, 18 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman injured by bike accident
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन-विंढमगंज मार्ग पर किशुनपुरवा पुलिया के पास शुक्रवार की दोपहर बाद बाइक के धक्के से गंभीर रुप से घायल महिला सुगनी देवी 38 वर्ष पत्नी पारसनाथ निवासी कचनरवा की इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर मे कचनरवा की ओर से अपने घर किशुनपुरवा निवासी सोनू पुत्र राजकुमार अपने बाइक से कचनरवा से अपने घर आ रहा था। कोन विंढमगंज मार्ग किशुनपुरवा पुलिया के पास से महिला सड़क पार कर रही थी कि जो तेज रफ्तार बाइक की चपेट मे आकर गंभीर रुप से घायल हो गई।ग्रामीण आनन फानन मे उपचार के लिए उसे कोन अस्पताल लाये। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करके महिला की स्थिति गंभीर देखकर रेफर कर दिए। परिजन इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही सुगनी की मौत हो गयी। जिसे देर रात वापस घर ले आया गया। ग्राम प्रधान कचनरवा ने बताया की शनिवार को सुबह दोनों पक्षो ने आपस मे समझौता कर लिया। कोन थाने की पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed