फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman going to see newborn grandson dies after falling from bike

Sonebhadra News: नवजात पोते को देखने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman going to see newborn grandson dies after falling from bike
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शनिवार को बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। वह अपने नवजात पोते को देखने अस्पताल जा रही थी। रास्ते में सड़क के गड्ढों में बाइक उछलने से वह नीचे गिर गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सलखन के बरवा टोला निवासी लल्लू यादव की बहू ने शुक्रवार की रात अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे को जन्म दिया था। इसकी खबर सुनकर सास आशा (50) शनिवार को अपने बेटे के साथ बाइक से रॉबर्ट्सगंज जा रही थी।
विज्ञापन

लोढ़ी के पास सड़क के गड्ढों में बाइक उछलने से महिला नीचे गिर गई। सिर में उसे गंभीर चोट आई। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed