{"_id":"60cec9b88ebc3e8dd73ed755","slug":"woman-fell-in-well-with-two-children-both-died-villagers-saved-woman-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: मां ने अपने कलेजे के टुकड़ों के साथ उठाया खौफनाक कदम, महिला को तो ग्रामीणों ने बचाया, बच्चों की थम गईं सांसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दर्दनाक: मां ने अपने कलेजे के टुकड़ों के साथ उठाया खौफनाक कदम, महिला को तो ग्रामीणों ने बचाया, बच्चों की थम गईं सांसें
Sun, 20 Jun 2021 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 20 Jun 2021 03:02 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के आमकोन गांव निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई थी। बच्चों की तो डूबने से मौत हो गई, लेकिन ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया।
विज्ञापन
महिला से बात करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक महिला ने अपने बच्चों के साथ खौफनाक कदम उठा लिया। वह अपने घर से 100 मीटर दूर बच्चों के साथ खुदकुशी के लिए एक कुएं में कूद गई। इससे बच्चों की मौत हो गई, लेकिन लोगों ने महिला को बचा लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के आमकोन गांव निवासी विग्गन की पत्नी सूरसती देवी अपने पुत्र आशीष(12) व पुत्री अंजलि(10) को लेकर शनिवार की रात करीब 9 बजे एक कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य भी घर के अन्य कमरों में सो गए।
विज्ञापन
सुबह जब लोगों की नींद खुली तो सूरसती और बच्चे बिस्तर पर नहीं थे। ऐसी स्थिति में तीनों की खोज शुरू हुई। थोड़ी देर के बाद गांव के लोगों ने सूचना दी कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूद गई है। महिला कुएं में निकले पत्थर के एक हिस्से को पकड़कर लटकी हुई थी और कुए के अंदर से ही बचाने की गुहार लगा रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
उसी समय पास से गुजरने वाले लोगों ने झांका तो उसमें महिला और दो बच्चे थे। रस्सी के सहारे सूरसती को बाहर निकाला गया फिर दोनों बच्चों को भी निकाला गया लेकिन तब तक आशीष और अजंलि की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति राय ने बताया कि महिला कुएं में क्यों कूदी, इसकी जांच की जा रही है।