फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman falls from bike after hitting dickey, crushed by truck, dies

Sonebhadra News: डिकी में टक्कर से बेकाबू बाइक से गिरी महिला, ट्रक ने कुचला, मौत

Sun, 01 Mar 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman falls from bike after hitting dickey, crushed by truck, dies
हाथीनाला। कानपुर सहित जिले में सात सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान दो पशु भी मर गए।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हथवानी गांव के पास रविवार को हादसे में बाइक सवार खुशबू त्रिपाठी (33) की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक ने बाइक की डिकी में टक्कर मारी। लड़खड़ाकर महिला सड़क पर गिरी और ट्रक के पिछले पहिए ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया। पति और बेटे ने सड़क पर बिखरे शव को समेटकर पुलिस को सूचना दी।
कोन थाना क्षेत्र के मिटिहिनिया गांव निवासी आशुतोष त्रिपाठी रेणुकूट में रहकर एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। होली मनाने के लिए वह पत्नी खुशबू त्रिपाठी और बेटा आचित्य (12) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक की डिकी में टक्कर मारी, जिससे बाइक लड़खड़ाई और पीछे बैठी खुशबू सड़क पर गिर पड़ी। तभी ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। सड़क पर महिला के मांस के लोथड़े देख लोग सहम गए। आंखों के सामने पत्नी और मां की मौत से आशुतोष और पुत्र आचित्य बेसुध हो गए। किसी तरह पुलिस को सूचना देते हुए सड़क पर बिखरे शव को समेटा।
विज्ञापन

हाथीनाला पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को पकड़ लिया गया है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed