फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies after being hit by uncontrolled bike

Sonebhadra News: अनियंत्रित बाइक की चपेट मे आने से महिला की मौत

Sun, 16 Apr 2023 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by uncontrolled bike
रेणुसागर। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में रविवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पैदल बाजार से घर लौटते समय महिला को बाइक ने टक्कर मारी। हादसे के बाद लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी लखन ने पुलिस को दिए तहरीर बताया है कि रविवार की सुबह उसकी पत्नी सुकवारी अपनी बेटी की फोटो खिचवाने के लिए डिबुलगंज बाजार गई थी। फोटो खिचवाकर लौटते समय रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सुकवारी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी सुकवारी को सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से तत्काल उसे संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अनपरा पुलिस को दी। आरोपी बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। एसओ नागेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed