फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman decorating skirt at home dies due to electrocution

घर पर झालर सजा रही महिला की करंट से मौत

Sun, 06 Nov 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman decorating skirt at home dies due to electrocution
चोपन। डाला चौकी अंतर्गत पीएनबी बैंक के पास शुक्रवार की रात करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घर पर झालर लगाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

डाला निवासी कमल पांडेय की पत्नी प्रीति (36) हरि प्रबोधिनी एकादशी पर पूजा के लिए झालर से घर सजा रही थीं। नंगे पैर झालर लगाते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गई। झटका इतना तेज था कि वह पेड़ से टकराते हुए कई फीट नीचे दूसरे के शेड पर जा गिरीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह परिजन दाह संस्कार के लिए वाराणसी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed