फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dead body found in Son river in sonbhadra police trying to identify

Sonbhadra: सोन नदी में मिला महिला का सड़ा गला शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Sat, 11 Feb 2023 12:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 12:04 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के चोपन गांव के पास सोन नदी में एक महिला का सड़ा गला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को कब्जे में लिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Woman dead body found in Son river in sonbhadra police trying to identify
नदी में मिला शव - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन गांव के पास सोन नदी में एक महिला का सड़ा गला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को कब्जे में लिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस प्रयास में जुटी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने सोन नदी पर बने पुल के एक पिलर में शव को फंसा देखा। सूचना मिलने पर फोर्स संग थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत मौके पर पहुंचे। नाविकों की मदद से शव को कब्जे में लेकर तट पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सकी। शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने कहा कि महिला का शव बहकर चोपन पहुंचा है। अगर 72 घंटे तक शिनाख्त नहीं हुई तो पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


संदिग्ध हाल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
सोनभद्र जिले के बाड़ी गांव निवासी मनोज कुमार दुबे (30) का शव उसके कमरे में संदिग्ध हाल में फंदे पर लटका मिला। खुदकुशी की आशंका है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डाला क्षेत्र के बाड़ी गांव निवासी मनोज कुमार दुबे पुत्र उमेश उर्फ पन्ना दुबे शुक्रवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे मे सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर  झरोखे से देखा तो मनोज बड़ेर से साड़ी के सहारे लटक रहा था। नजारा देखे परिजनों में कोहराम मच गया। मनोज के बड़े भाई धर्मेन्द्र ने डाला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा फिर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कहा मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed