{"_id":"3274d234a522d536d5938d0c7f098873","slug":"without-the-guru-s-grace-can-not-trust-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के बगैर गुरु की कृपा नहीं मिल सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के बगैर गुरु की कृपा नहीं मिल सकती
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब प्रांगण में रविवार की रात प्रवचन में वाराणसी से आए मानस मर्मज्ञ पं. रामेश्वर तिवारी ने कहा कि श्रद्धा के बगैर गुरु की कृपा नहीं मिल सकती और बगैर गुरु की कृपा से सुखद जीवन नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि धरती पर जो भी मनोवांक्षित कार्य हुए हैं वे सभी गुरु की कृपा से ही संभव हुए हैं। श्रद्धा सात्विक होनी चाहिए,क्योंकि श्रद्धा से ही मानव ज्ञान प्राप्त कर सकता है।
वाराणसी से पधारे पं. अच्युतानंद पाठक ने कहा कि भक्तों की रक्षा और आताताइयों को दंड देने के लिए ही प्रभू का अवतार होता है। नारायण कहते हैं कि मैं भक्तों के अधीन रहता हूं। गोरखपुर से पधारे पं. हेमंत कुमार शास्त्री ने गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या के उद्धार का वृत्तांत सुनाया।