{"_id":"59456d224f1c1b6a128b472a","slug":"withe-rain-thundered-line-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ बिजली गिरी, लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ बिजली गिरी, लाइनमैन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में स्थित पावर हाउस कालोनी में शुक्रवार को बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से एक संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। दूसरे दिन शनिवार को बंद एक मकान के छत पर राजू उर्फ रतन (32) का झुलसा हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उधर बिजली से कई लोगाें का टीबी, फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण फूंक गया।
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे छपका कालोनी में कुछ बच्चे बंद एक मकान पर आम तोड़ने के लिए चढ़े तो देखा कि एक युवक मृतवस्था में पड़ा हुआ है। बच्चों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मृतक की शिनाख्त राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के दुरावल गांव निवासी राजू के रूप में किया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल राजीव मिश्रा भी पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि अवर अभियंता जयसिंह ने पुलिस को लिखित दिया कि कभी-कभार डेली आधार पर रतन छपका पावर हाउस में काम करता था। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे आंधी और तड़क-गरज के साथ हुई बारिश में रतन आम बीनने के लिए छत पर चढ़ा। उसी वक्त बिजली उसके ऊपर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।