फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   With an investment of Rs 2 lakh crore, youth will get employment in Sonbhadra.

Sonebhadra News: दो लाख करोड़ के निवेश से सोनभद्र में नौजवानों को मिलेगा रोजगार

Sun, 16 Nov 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
With an investment of Rs 2 lakh crore, youth will get employment in Sonbhadra.
चोपन में बिरसा मुंडा की जयंती पर बच्चे को खीर खिलाते मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ।स्रोत सूचना विभ
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी ने पिछले आठ साल में जिले में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की। कहा कि आज सोनभद्र में आए बदलाव के कारण निवेशक यहां उद्यम लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। दो लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव सिर्फ सोनभद्र में आए हैं, जिससे हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने यहां के युवाओं को पर्यटक गाइड बनाने और जड़ी-बूटियों को संरक्षित करते हुए पारंपरिक वैद्यों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
विज्ञापन

शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में सोनभद्र को मॉडल के रूप में पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किया गया है, जिसमें 240 छात्र-छात्राएं आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज में बालक और नगवां में बालिकाओं के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। जनजातीय युवा शक्ति को स्थानीय संसाधनों से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने सोनभद्र की वन संपदा और औषधीय पौधों के भंडार का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इको-टूरिज्म की दृष्टि से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ यहां के जनजातीय युवाओं को प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड के रूप में तैयार किया जा रहा है। परंपरागत जनजातीय वैद्य, औषधि और जड़ी-बूटी विशेषज्ञों को प्रोत्साहित कर स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और वन औषधियों के संग्रहण की स्वतंत्रता दी गई है, ताकि जनजातीय परिवारों की आय में वृद्धि हो और उनकी पारंपरिक ज्ञान-संपदा भी सुरक्षित रहे। 1320 मेगावाट की ओबरा-सी, कनहर सिंचाई परियोजना, जल जीवन मिशन, मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए साेनभद्र में आए बदलावों की तस्वीर रखी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 80516 आवास, शहरी क्षेत्र में 11411 आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 23973 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 3,51,772 ग्रामीण परिवारों और 4,996 शहरी लाभार्थियों को घर-घर शौचालय प्रदान किए गए हैं, जबकि 669 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी कराया गया है।
विज्ञापन

----
निगरानी में रहे सपा कार्यकर्ता
सोनभद्र। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन चौकन्ना रहा। एहतियात के तौर पर विपक्ष के नेताओं पर कड़ी निगरानी रही। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के घर सुबह ही पुलिस पहुंची और उन्हें निगरानी में ले लिया। दोपहर बाद उन्हें छोड़ा गया। प्रमोद यादव ने कहा कि जिले में जर्जर सड़क, स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार, कलेक्ट्रेट से महज 5 किमी दूर गड़ौरा गांव तक सड़क, बिजली न पहुंचने जैसी समस्याएं जस की तस हैं। सपा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सरकारी खर्च पर पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन : भाकपा
सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव आरके शर्मा ने चोपन में सीएम के कार्यक्रम को सरकारी खर्च पर एक पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बताया। कहा कि चोपन नगर के कार्यक्रम स्थल के नजदीकी स्थानों पर पूर्व से पटरी पर लगाने वाले ठेले खोमचे और आस पास के गांवों से सैकड़ों सब्जी बेचने वालों की दो दिन रोजी-रोटी बंद कराया गया था।जिला प्रशासन अपनी कारगुजारियों और भारी प्रदूषण को छिपाने के लिए दो दिन पहले से ही खनन व परिवहन पर भी रोक लगाया गया, जिससे प्रतिदिन होने वाले राजस्व की भी भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed