फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wishing Mars by praying to Asthachalagami Sun

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना

Fri, 20 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Wishing Mars by praying to Asthachalagami Sun
राबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब पर डाला छठ पूजन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। डाला छठ के तीसरे दिन शुक्रवार की शाम व्रती महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य की पूजा की और अर्घ्य देकर मंगल कामना की। व्रती महिलाएं और उनके परिजनों ने जागरण किया। घाटों पर भजन कीर्तन चलता रहा। शनिवार की सुबह महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्थित रामसरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा और घुवास खुर्द नहर स्थित छठ घाटों पर शुक्रवार की शाम व्रती महिलाएं छठ मां का गीत गाते हुए पहुंची। पीछे पीछे परिजन सिर पर दउरी में प्रसाद लिए नंगे पांव चल रहे थे। छठ घाट पहुंचने पर अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा की और अर्घ्य दिया। मौसमी फल और ठेकुआ का भोग लगाया। महिलाओं ने जागरण कर भजन-कीर्तन किया। साथ ही छठ माहात्म्य की कथा सुनाई। दुद्धी: सरोवरों और घाटों पर व्र्त महिलाओं ने स्नान कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार के मंगल की कामना की। घोरावल: नगर के दशमिहवा तालाब पर व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। धौराकुंड, लोहांडी, शिवद्वार, तिलौली, घुवास में महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। म्योरपुर: म्योरपुर के लिलासी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के सामने स्थित घाट के अलावा रासपहरी, खैराही, गंभीरपुर, गोविंदपुर, कुसम्हा, देवरी, किलबिल आदि स्थानों पर सूर्य को अर्घ्य दिया गया। कोन: कोन में पंडा नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

ओबरा: व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। इस दौरान छठ मइया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए अलाव, चाय, हलवा, खीर, चना आदि की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी, उमाशंकर सिंह, ईओ अमित कुमार सिंह, संजय वैसवार आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाआरती स्थल पर पहुंचे सिर्फ सौ लोग
विंढमगंज। सतत वाहिनी नदी के तट पर बने छठ घाट पर शुक्रवार की शाम अस्त होते सूर्य को व्रती महिलाओं एवं पुरुषों ने अर्घ्य दिया। इस दौरान सूर्य की महाआरती की गई। महाआरती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घाट पर जुटी रही। सन क्लब सोसायटी के सदस्य मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बार-बार लोगों से अपील करते रहे। जगह-जगह सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई थी। काशी से आए विद्वानों ने सूर्य मंदिर पर आरती की। सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए महाआरती स्थल पर मात्र 100 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।
इनसेट-
श्रद्घालुओं में बांटे गए सैनिटाइजर
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को छठ घाट पर व्रती महिलाओं एवं उनके परिजनों में सैनिटाजर एवं मास्क वितरित किया गया। श्रद्धालुओं से मास्क पहनकर ही घाट पर जाने की अपील की जा रही थी। छठ घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने, छोटे बच्चों को न ले जाने की सलाह भी दी गई। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए घाटों पर साफ -सफाई व प्रकाश की व्यवस्था नगर पंचायत ने की है। इस साल टेंट नही लगवाया गया है।
अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ी भीड़
अनपरा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शुक्रवार की शाम घाटों पर भक्तों की बढ़ी उमड़ी रही। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार प्रशासन की तरफ से गाइड लाइन निर्धारित की गई है। इसके बाद भी भीड़ रही। कहुआ नाला स्थित अर्जुन घाट, अनपरा कालोनी शिव मंदिर परिसर, रेनूसागर शिव मंदिर परिसर, अनपरा गांव स्थित बेंकट मोड तालाब घाट, ककरी कालोनी घाट सहित बीना स्थित छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। कई व्रती महिलाएं जमीन पर लेटकर तो कई महिलाएं बैंड बाजे की धुन पर नाचते-गाते छठ घाट पहुंचीं। शनिवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

बाजार में खरीदारी को उमड़े लोग
सोनभद्र। डाला छठ के तीसरे दिन भी बाजार में फलों, गन्ने, दउरी आदि की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। बहुत से लोग खरीदारी नहीं कर पाए थे लिहाजा शुक्रवार को जरूरी सामान की खरीदारी की। भीड़ की वजह से रेलवे क्रासिंग राबर्ट्सगंज और मेन मार्केट में जाम की स्थिति रही। शुक्रवार को बाजार में जगह-जगह लगे फलों की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed