{"_id":"689b93f7886bbf79f203069a","slug":"wire-broken-due-to-collision-with-trailer-supply-disrupted-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-132604-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रेलर की टक्कर से टूटा तार, आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रेलर की टक्कर से टूटा तार, आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
शक्तिनगर। भैरवा स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात ट्रेलर की टक्कर से हाईटेंशन लाइन तार टूट गया। इससे सात से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 18 घंटे बाद मंगलवार शाम आपूर्ति बहाल हुई, तब लोगों को राहत मिली।
बताया जा रहा है कि भैरवा स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात साढ़े दस बजे करीब ट्रेलर के धक्के से चार खंभों के बीच का हाइटेंशन तार टूट कर जमीन पर गिर गया।
इसके वजह से खड़िया, मिसरा, कोहरौलिया, घरसड़ी, चंदुआर, जमशिला, बीना बस स्टैंड सहित आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से रात भर उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह लोगों पानी की समस्या हुई। इसके साथ अन्य कई जरुरी कार्य बाधित रहा।
ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह पहुंचे बिजली निगम के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर 18 घंटे बाद शाम साढ़े चार बजे तार दुरुस्त किया तब बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।