फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wild elephant crushed farmer, death

जंगली हाथी ने किसान को कुचला, मौत

Fri, 24 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 24 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से सिंगरौली के माड़ा क्षेत्र मंे घुसे जंगली हाथी ने शुक्रवार की भोर मे एक किसान को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

 घटना माड़ा थाना क्षेत्र के मलगो गांव में साढ़े चार बजे सुबह की बताई जा रही है। बताते है कि गांव का रहने वाला वंशलाल (30) शौच के लिए खेत की तरफ गया था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ से भटक कर आए हाथी ने उसके बाएं तरफ सीने में दात घुसा दिया और फिर पैर से कुचल दिया। घटना के बाद घायल को एंबुलेंस के जरिए  सुबह छह बजे के करीब जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान वंशलाल की सुबह10 बजे के करीब मौत हो गई। बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ के जंगलो से भटका हाथियों का समूह यूपी के सीमावर्ती जिले सोनभद्र के सीमांत क्षेत्र मे कई दिनों तक उत्पात मचाने के बाद पुन: छत्तीसगढ होते हुए मध्य प्रदेश मे घुस गया है। इसी समूह से भटके हाथी ने घटना को अंजाम दिया। इलाके मे दहशत को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed