फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife will kill the children with the help of her lover, please save them sir...

Sonebhadra News: प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों को मार देगी पत्नी, उन्हें बचाइए साहब...

Sun, 22 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Wife will kill the children with the help of her lover, please save them sir...
साहब, मुझे मेरी पत्नी दिला दीजिए। वह प्रेमी के साथ भाग गई है। अपने साथ दो बच्चों को भी ले गई है, जिनकी जान पर खतरा है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में रॉबर्ट्सगंज तहसील पहुंचे जुड़ी गांव निवासी एक युवक ने यह गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान 140 से अधिक शिकायतें आईं। ज्यादातर भूमि विवाद से जुड़ी रहीं। पीड़ित युवक का कहना था कि आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसे दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन

पत्नी के गांव का ही एक युवक उसे अपने मायाजाल में फंसा भगाकर गत मई में राजकोट ले गया। काफी प्रयास और पंचायत के बाद वह वापस लौटी तो एक महीना बाद दो बच्चों को लेकर फिर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अंदेशा है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों को मार देगी। पलिया कलां निवासी राजेश कुमार ने पीएम आवास दिलाने की गुहार लगाई। बताया कि दिव्यांग होने के बाद भी उसे आवास नहीं मिल पाया है।
इसी गांव के मो. उमर ने घर के सामने 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल झुका होने से खतरे की आशंका जताते हुए पोल बदलवाने की मांग की। भरसही गांव के रामरतन ने आंधी-बारिश में गिरी झोपड़ी को बनाने में पड़ोसियों की ओर से अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत की।
बहुअरा की रमावती देवी ने पक्की पैमाइश कराने की गुहार लगाई। सभी शिकायतों को एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर निस्तारण के निर्देश के साथ सुपुर्द किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



मेरा घर डूब जाएगा तो कहां जाएंगे
दुद्धी एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।एसडीएम ने सभी मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर और संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। इस दौरान डूब क्षेत्र बरखोहरा से आए सुनील कुमार यादव ने सिंचाई विभाग पर विस्थापन पैकेज न देने का आरोप लगाया। कहा कि इस वर्ष बांध में पानी भरते ही मेरा घर डूब जाएगा। ऐसे में हम कहां जाएंगे। एसडीएम ने सिंचाई विभाग को एक सप्ताह के अंदर जांच करने को निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, सीओ राजेश कुमार राय, सीओ पिपरी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed