फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   wife ran away from home neighbor killed woman by hitting her with crowbar suspecting of cheating

UP: घर से भाग गई पत्नी तो पड़ोसी ने महिला की सब्बल से वार कर ले ली जान, इस वजह से बाैखलाया था; जानें मामला

Mon, 13 Oct 2025 09:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 09:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गांव में महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मोरवा थाने की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। इससे पहले आरोपी भाग निकला था। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
wife ran away from home neighbor killed woman by hitting her with crowbar suspecting of cheating
मोरवा थाने की पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोमवार दोपहर बाद पड़ोसी ने सब्बल से वार कर कुसुम देवी (35) की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में शक के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। घटना मोरवा थाना क्षेत्र के एनसीएल सीईटीआई परिसर के समीप हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परिसर से लगी बस्ती निवासी कुसुम देवी (35) पत्नी अमर सिंह चौहान के सिर पर सब्बल से वार कर पड़ोसी अजय दास मौके से फरार हो गया। महिला की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मोरवा निरीक्षक यूपी सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय दास की पत्नी एक माह पूर्व घर से भाग गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय को शक था कि कुसुम देवी की बातों में आकर वह घर से भागी है। इसी द्वेष में वह उससे नाराज था और मौका पाकर हमला कर दिया। आरोपी की धर पकड के लिए गठित टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज समेत सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी ली लेकिन आरोपी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed