{"_id":"6632762dbe94aa1c970a429c","slug":"wife-attacked-with-an-ax-for-not-giving-money-and-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112535-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पैसे न देने पर पत्नी को कुल्हाड़ी से वारकर किया घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पैसे न देने पर पत्नी को कुल्हाड़ी से वारकर किया घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
मधुपुर। सदर कोतवाली अंतर्गत मधुपुर कस्बे की कोल बस्ती में बुधवार को पैसे नहीं देने पर पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर लिया। सिर व शरीर के कई हिस्सों पर वार से महिला गंभीर रूप से घायल हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर है।
कोल बस्ती निवासी रामलाल कोल अपनी पत्नी हीरावती (50) और पुत्र सुभाष के साथ रहता है। छोटा पुत्र सोनू दूसरे शहर में काम करता है। हीरावती मजदूरी कर परिवार का खर्च उठाती है। बुधवार को रामलाल पत्नी हीरावती से कुछ पैसे मांगने लगा। पत्नी ने पैसा न होने की दलील देते हुए इन्कार कर दिया।
इसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद रामलाल में पास रखी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। हीरावती के सिर, हाथ-पैर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर सुकृत चौकी इंचार्ज अरविंद गुप्ता मौके पर पहुंचे। घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी मधुपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।