फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Widening of two routes started with 23 crores

Sonebhadra News: 23 करोड़ से दो मार्गों का चौड़ीकरण शुरू

Sun, 27 Apr 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Widening of two routes started with 23 crores
सोनभद्र। जिला मुख्यालय सोनभद्र (लोढ़ी) को जोड़ने वाले उरमौरा-राजपुर वाया बसौली-बहुआर मार्ग के साथ ही ऊंचडीह-करकी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य आरंभ हो गया है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से काम कराया जा रहा है। दोनों संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण पर 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण होने से आवागमन में लोगों को सुगमता होगी।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित उरमौरा से राजपुर तक करीब 13.20 किमी लंबा संपर्क मार्ग है। इस मार्ग को 5.50 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। अभी यह मार्ग कहीं तीन मीटर तो कहीं 3.75 मीटर तक ही चौड़ा है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के चौड़ीकरण कार्य पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण होने से करीब डेढ़ लाख आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। इसी तरह, रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर स्थित ऊंचडीह से ककरी मार्ग का भी चौड़ीकरण कार्य आरंभ हो गया है। 10.55 किमी लंबे इस संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट मिला है। कार्यदायी संस्था की तरफ से चौड़ीकरण कार्य आरंंभ करा दिया गया है। दोनों संपर्क मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अधिक रहता है। चौड़ीकरण होने से आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग पर हैं कई सरकारी कार्यालय
उरमौरा-राजपुर संपर्क मार्ग पर बसौली में एफसीआई का गोदाम बना हुआ है। बहुआर में जवाहर नवोदय विद्यालय और 48वीं वाहिनी पीएसी का कैंप हैं। बहुआर में ही जिला दिव्यांगसशक्तिकरण विभाग की तरफ से समेकित विद्यालय का निर्माण कराया जाना है। जहां दिव्यांग बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। इसी मार्ग से परासी पांडेय भी लोग आवागमन करते हैं। इसके साथ ही यह मार्ग धार्मिक एवं पर्यटन स्थल कंडाकोट भी भी जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरमौरा से राजपुर और ऊंचडीह से करकी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। करीब 23 करोड़ की लागत से दोनों मार्ग का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही दोनों मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। - शैलेश ठाकुर, एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed