फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Whose number, it will be shared: Babu Singh Kushwaha

जिस जाति की जितनी संख्या, उस जाति को उतना आरक्षण

Sun, 08 Nov 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Whose number, it will be shared: Babu Singh Kushwaha
दुद्धी। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की सरकार बनी तो जिस समाज के लोगों की जितनी आबादी होगी, उसी आधार पर उसको भागीदारी दी जाएगी। कहा कि अधिकार मांगने से नहीं मिलता है बल्कि उसे छीनना पड़ता है। अधिकार छीनने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

बाबू सिंह कुशवाहा रविवार को दुद्धी ब्लॉक के कादल ग्राम पंचायत में पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में शारीरिक दूरी, मॉस्क लगाने, समय-समय पर हाथ धोने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि जन अधिकार पार्टी जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी की पक्षधर है। सरकार बनाने में जिस समाज की ज्यादा संख्या होगी, उस समाज को सरकार में उतनी भागीदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकार मांगने से नहीं मिलता, अधिकार के लिए लड़ना होगा। जिन लोगों ने लड़ा है, उन लोगो को उनका अधिकार प्राप्त हुआ है। इसलिए हमें अति पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी समाज के लोगों को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में पार्टी के मंडल प्रभारी अजीत प्रताप कुशवाहा, दिनेश वर्मा, जसवंत मौर्य, भागीरथी सिंह मौर्य, जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, रविरंजन शाक्य, महिला जिलाध्यक्ष रानी सिंह, कंचन सिंह, मिथिलेश मौर्य, श्यामजी, रामप्रवेश कुशवाहा, सुदिष्ट गौड़, मधुसूधन, कामेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।अध्यक्षता विधानसभा इकाई के अध्यक्ष अरुण मौर्य व संचालन लोकेश चन्द्र मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed